Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -16-Jul-2022 - मिट्टी


शहीदों की शहादत से बचा हिंदुस्तान ,
तिरंगे की खातिर दी उन्होंने जान, 
फांसी पर चढ़कर दिया बलिदान, 
ऐसा ही होता भारत का हर जवान |

अमर ज्योति जले जलती दिन रैन, 
हाल देख देश का रहते थे बेचैन, 
गुलामी से हमें छुटकारा दिलाया, 
आजादी तक न लिया उन्होंने चैन |

सैनिक थे आए देश की मिट्टी के काम, 
उनकी कुर्बानी का नहीं कोई दाम, 
तकलीफ खुद ही सही सबने ,
खून की होली खेलना नहीं है आम |

क्रांतिकारी बन इंकलाब का नारा लगाया ,
अंग्रेजों को हिंदुस्तान से बाहर भगाया ,
जय हिंद ,वंदे मातरम के नारे से, 
भारतीयों में उमंग को उन्होंने जगाया |

चुना उन्होंने अपने लिए फांसी का फंदा, 
मिट्टी का तिलक किया, न लिया चंदा , 
बलिदान दिया खाई छाती पर गोली, 
सम्मान में उनके सर झुकाए हर बंदा |

अब मिलकर हमें हिंदुस्तान बचाना है , 
शहीदों के बलिदान को व्यर्थ ना गंवाना है ,
गर कोई भी नजर उठाएगा इधर, 
भारत मां के चरणों में उसका शीश चढ़ाना है |

हम भी मिट सकते देश पर, 
अभिमान हमें हिंदुस्तान पर ,
शीश भारत का झुकने ना देंगे, 
खेल सकते हम अपनी जान पर ||


#दैनिक प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा (दिल्ली)

   23
10 Comments

Seema Priyadarshini sahay

18-Jul-2022 04:25 PM

बहुत खूबसूरत

Reply

Rahman

17-Jul-2022 09:43 PM

Osm

Reply

Saba Rahman

17-Jul-2022 08:33 PM

Osm

Reply